गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे विवाहिता कंचन कुमारी और उसके तीन माह के दो जुड़वा बच्चों की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई। जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की थी। अवैध संबंध का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपित पति मुकेश साह, उसकी मां और उसके छोटे भाई की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार मृतका कंचन कुमारी की गला दबा कर हत्या की गई, इसके बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया। वहीं दोनों जुड़वा बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जानकारी मिलने गोपालपुर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे तथा शवों को पोष्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। मृतका का मायका पूर्णिया कस्बा थाना क्षेत्र है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता और अन्य परिजन सिंघिया मकंदपुर गांव पहुंचे। मां-बाप ने बताया कि अगस्त में कंचन ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। कुछ दिन पूर्व ही वह यहां आई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद ने अपनी मां और छोटे भाई की पत्नी के साथ मिलकर बच्चों सहित कंचन को मार दिया। मृतका के परिजनों के अनुसार दामाद मुकेश साह का उसके छोटे भाई की पत्नी के साथ अवैध रिश्ता था। जिसका कंचन विरोध करती थी। हालांकि अभी तक मृतका के परिजनों ने किसी तरह का आवेदन नहीं दिया है। एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गोपालपुर पुलिस को वैज्ञानिक अनुसंधान करने का निर्देश दिया।

तीन साल का बिट्टू हो गया अनाथ

हे भगवान ई दोनों बच्चा के भी नय छोड़लकैय, एहिनौ रहे सब निर्दय, यह बात कहकर मृतका की मां चानो देवी रो-रो कर अचेत हो जा रही थी। चानो देवी ने बताया कि हिंदू रीति-रिवाज के 5 वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी हुई थी, जिससे 3 वर्ष का पुत्र मिट्ठू है। इसी वर्ष अगस्त माह में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था जिसमें सें एक पुत्र एवं पुत्री थी। मृतका के कमजोर होने के कारण उसे वे अपने गांव पूर्णिया में ही रखकर इलाज कराकर के कुछ दिन पहले ही यहां भेजे थे। लेकिन दरिंदों ने दोनों मासूम के साथ उसकी भी हत्या कर दी। जिससे तीन वर्ष का मिट्ठू अब अनाथ हो गया।

मृतका के पिता सीता राम साह ने बताया कि इस घटना से हम लोग सदमे में हैं। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे का अभी तक नमानकरण भी नहीं हुआ था। पुलिस ने पंचनामा में जहर देकर बच्चों की हत्या किए जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि घटना में पति मुकेश शाह समेत ननद रानी देवी, सास रीना सह बिजीया देवी, ससुर बुधन साह और गोतनी रेखा देवी को आरोपित बनाने की बात कही गई है। घटना से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस फिलहाल मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *