नवगछिया : स्थानीय बनारसी लाल सराफ वाणिज्य महाविद्यालय में जीव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. तरुण कुमार सिन्हा के पुत्र अभिषेक कुमार आनंद ने दिल्ली में आयोजित इंडिया स्किल्स 2021 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर भागलपुर जिले के साथ-साथ बिहार का मान बढ़ाया है। इसके लिए अभिषेक कुमार आनंद को 10 जनवरी 2022 को दिल्ली में सम्मानित भी किया गया।

अभिषेक कुमार आनंद के पिता तरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि अभिषेक बचपन से ही अलग स्वभाव और तेज दिमाग का रहा है। इस प्रतियोगिता में उसका विषय रिन्यूएबल एनर्जी था, जिसके लिए उसे कांस्य पदक के साथ सम्मानित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अक्टूबर में चीन के शंघाई में होने वाले विश्व युवा कौशल प्रतियोगिता में भी अभिषेक शामिल होगा।

वहीं बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज के सचिव मृत्युंजय सिंह गंगा, अध्यक्ष उग्र मोहन झा, विधान पार्षद संजीव सिंह सहित महाविद्यालय के संस्थापक सचिव संतोष सराफ एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मियों ने अभिषेक के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *