नवगछिया : रंगरा प्रखंड सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रखंड उपप्रमुख, पंचायत समिति, उप मुखिया और वार्ड सदस्य शामिल होंगे। प्रतिभागियों को उनके दायित्वों और अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

नवगछिया के रंगरा प्रखंड में जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय गैर आवासीय पुनश्चर्या प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। निर्धारित प्रशिक्षण तिथियों के अनुसार प्रखंड के सभी 10 पंचायतों के प्रतिनिधियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसमे प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी , पंचायत सचिव और कार्यपालक सहायक के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा

यह जानकारी रंगरा के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सतीश कुमार ने दी है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों की दक्षता और क्षमता को बढ़ाना है, ताकि वे अपने समुदायों में विकास परियोजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर सकें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *