नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल अब जनता दरबार लगाएंगे। उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट पर जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि मैं आपका जन सेवक गोपालपुर विधानसभा से विधायक गोपाल मंडल आपको सूचित करना चाहता हूं कि आयोजित जनता दरबार में भागलपुर जिले के साथ-साथ अन्य जिलों के लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर आ सकते हैं।

Whatsapp group Join

यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या है चाहे वह प्रशासनिक, व्यक्तिगत या कोई पदाधिकारी आपकी बात नहीं सुन रहे तो जनता दरबार में अपनी बात रख सकते हैं। आपकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए मैं स्वयं उपस्थित रहूंगा।

उन्होंने आगे लिखा है कि यह जनता दरबार हर महीने के 11 तारीख के सुबह 10:00 बजे से 12:00 तक लगाई जाएगी।

जनता दरबार का पता भी शेयर किया है

इसके साथ ही उन्होंने जनता दरबार का पता भी शेयर किया है। इस पोस्ट के बाद विधायक को चाहने वाले लोगों ने शुभकामनाएं दी है। साथी कई लोगों ने अपनी समस्या कमेंट बॉक्स में लिखा है। 11 सितंबर को जनता दरबार में पहुंचने की बात कही है। किसी ने जल की समस्या बताया है तो किसी ने भागलपुर के पुराने मुद्दे हवाई जहाज की समस्या को लेकर जनता दरबार में शामिल होने की बात कही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet