नवगछिया : रेलवे पटरी पर एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार को लाश मिला है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने जीआरपी शव लाया। इसके बाद पुलिस ने युवक के पॉकेट से आधार कार्ड बरामद किया और युवक की पहचान की।

घटना की जानकारी रेलवे पुलिस ने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन जीआरपी पहुंचे, जहां पर उन्होंने शव की पहचान कीष मृतक युवक की पहचान नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र निवासी विपिन यादव के बेटे राजकुमार(14) के रूप में की गई है।

30 मार्च को राजकुमार खेलने के बहाने घर से बाहर गया हुआ था। उसके बाद से राजकुमार लापता था। मृतक के चाचा विपिन यादव ने बताया कि 30 मार्च को राजकुमार घर से खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान ट्रेन पर सवार होकर कहीं भागने की तैयारी कर रहा था।

मृतक के पॉकेट से रेलवे टिकट भी बरामद हुआ है। परिजनों ने आशंका जताई है कि रेल पर गेट के पास बैठा होगा, इसी दौरान गिर जाने के कारण हादसा हुआ होगा। या किसी ने उसे धक्का मार दिया होगा। इससे उसकी मौत हुई है। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *