नवगछिया। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान ने फाइनल परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें नवगछिया के नगर निवासी कृष्ण कुमार यादुका और कविता यादुका का पुत्र है संजू यादुका, जिसने अपने बल बूते कड़ी मेहनत कर सीए की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
Total Downloads: 166
संजू की मूल पढाई नवगछिया नगर स्थित बाल भारती विद्यालय से 10 वीं तक हुई। इसके बाद 12 वीं की पढाई एसकेपी विद्या विहार भागलपुर से करने के बाद आगे की पढ़ाई कोलकाता विश्वविद्यालय से पूरी की। जिसकी लगन को देख माता पिता भगवान से आरजू मिन्नत करते रहते थे। अंत में भगवान ने भी सुन ही ली।
संजू के पिता बाजार में प्राइवेट नौकरी कर घर चलाते हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं रहने पर भी दृढ़ निश्चय के बल पर संजू ने सीए की परीक्षा में सफलता पा ली। सीए की फाइनल परीक्षा में संजू के सफल होने पर बाल भारती विद्यालय के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण केजरीवाल, नरेश केडिया, विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह, प्राचार्य नवनीत सिंह, राजेंद्र यादुका, बिहार प्रादेशिक मारवाडी सम्मेलन के स्थानीय अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ, बिनय प्रकाश सर्राफ, सीए नवीन केजरीवाल, प्रतीक खेमका, एकाउंटेंट प्रमोद केडिया, शिक्षा संसार के निदेशक राजेश कानोडिया सहित पूरे समाज के लोगों ने बधाईयाँ दी हैं।

