भागलपुर। बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पैतृक गांव राघोपुर में जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय के समीप राघोपुर-नरकटिया तटबंध देर रात करीब तीन बजे कट गया। तटबंध टूटने के बाद आसपास के इलाकों में पानी तेजी से फैलने लगा है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
Total Downloads: 227
तटबंध कटने की सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के साथ नवगछिया एसडीपीओ अनिकेत अमर और संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विभागीय टीम की ओर से कटे हुए तटबंध की तत्काल मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है। पानी के बढ़ते फैलाव को देखते हुए आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुटे हुए हैं। प्रशासन और विभागीय अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल विभाग की ओर से तटबंध को दुरुस्त करने का काम जारी है। स्थानीय स्तर पर पानी के फैलाव और तटबंध की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है।
