नवगछिया। बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज स्थित फोर बिहार बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने सोमवार को नवगछिया स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर रेल यात्रियों और आम लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व तुषार कांत झा ने किया।

इस अभियान में तीन दर्जन से अधिक कैडेट्स शामिल थे। जिन्होंने आरपीएफ कर्मियों के साथ रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भी भाग लिया। जिसका नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार कर रहे थे। मौके पर नवगछिया स्टेशन के अधीक्षक एनके तिवारी, स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश चंद्रा एवं अन्य रेलकर्मी भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *