नवगछिया : सिविल कोर्ट परिसर में सात करोड़ से एमिनिटी बिल्डिंग बनेगी। इसके लिए भवन निर्माण विभाग ने विधि सचिव से अनुमोदित प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति मांगी है। जी 4 मॉडल की प्रस्तावित बिल्डिंग 15,637 वर्गफीट में एरिया में बनेगी।

विभाग के मुख्य वास्तुविद ने नक्शा बनाकर अभियंता प्रमुख को दिया है। प्रस्तावित बिल्डिंग में एक लिफ्ट भी लगेगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे, सोलर सिस्टम, फायर अलार्म सिस्टम, कांफ्रेंसिंग हॉल, ऑडियो-विजुअल सिस्टम, स्टॉर्म वाटर ड्रेन आदि भी लगाए जाएंगे।

कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि अभियंता प्रमुख के स्तर से विधि विभाग के सचिव से प्रशासनिक स्वीकृति मांगी गई है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद निविदा की कवायद शुरू की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *