नवगछिया | खैरपुर कदवा दुर्गा मंदिर के समीप कोसी धार में सोमवार सुबह डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के चांय टोला निवासी चंदन कुमार (18) पिता प्रकाश मंडल है। परिजनों ने बताया की चंदन कोसी धार में शौच के लिए गया हुआ था।

इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत * हो गई। ग्रामीणों की मदद से चंदन के शव को पानी से • बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *