नवगछिया। दादपुर निवासी नंदकिशोर यादव की 12 वर्षीया पुत्री सरिता कुमारी दादपुर कोसी घाट के समीप नदी में डूब गई। पानी के अंदर दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम को हुई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 86
जानकारी मिलते ही नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, जेएसआई मुकुंद मुरारी दलबल के साथ पहुंचे। जहां स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
