नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के हरियों पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव में कोसी नदी में डूबकर जान गंवाने वाले तीनों दोस्तों का अंतिम संस्कार सोमवार को बलहा घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। रविवार को नहाने के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पोस्टमार्टम के बाद नदी थानाध्यक्ष केशव चंद्रा द्वारा शव परिजनों को सौंपे जाने के बाद सोमवार को गांव से एक साथ तीनों की अर्थी निकली तो माहौल पूरी तरह मातम में डूब गया। बलहा घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

बताया गया कि मृतक नयन कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता शंकर शर्मा मजदूरी के लिए प्रदेश में रहते हैं और इस दर्दनाक खबर के बाद भी बेटे को अंतिम बार नहीं देख सके। नयन के बड़े भाई नीलकमल ने नम आंखों से अपने छोटे भाई को मुखाग्नि दी।

वहीं मृतक युवराज कुमार उर्फ प्रीतम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका बड़ा भाई प्रियांशु कुमार और छोटा भाई राजवीर कुमार है। युवराज के पिता पिंटू यादव गांव में ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अपने पोते को खोने के बाद दादा अशोक यादव ने कांपते हाथों से मुखाग्नि दी। युवराज की मां लूसी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक लक्ष्मण कुमार के परिवार में भी मातम पसरा हुआ है। लक्ष्मण तीन बहन और दो भाइयों में था। उसके पिता कैप्टन यादव भी बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और वह भी अपने बेटे को आखिरी बार नहीं देख पाए। बड़े भाई शिवम ने नम आंखों से अपने छोटे भाई को मुखाग्नि दी।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हरियों मध्य विद्यालय में भी छात्रों और शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet