नवगछिया। कोहरे के कारण कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच में दिल्ली गुवाहाटी जाने वाली राजधानी सहित कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। बुधवार को नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस नवगछिया लगभग सारे पांच घंटा विलंब से पहुंची।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
वहीं लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस 7 घंटा विलंब से नवगछिया पहुंची। महानंदा एक्सप्रेस जो दिल्ली से सिक्किम जाती है वह सारे 7 घंटा से अधिक देरी से नवगछिया पहुंची। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली भी कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
