नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया अनुमंडल को पूर्ण जिला बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग पर फिलहाल ग्रहण लगना तय नजर आ रहा है। सोमवार को बिहार विधानसभा में सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि राज्य में अभी किसी भी नए जिले के गठन की कोई योजना नहीं है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में कहा कि इस विषय में वर्तमान समय में सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है और प्रशासनिक ढांचे में नए जिले जोड़ने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि नवगछिया पहले से ही पुलिस जिला का दर्जा प्राप्त कर चुका है और इसे स्वतंत्र जिला बनाए जाने की मांग दशकों से उठती रही है। चुनावी सभाओं और जनसभाओं में कई बार नेताओं द्वारा नवगछिया को जिला का दर्जा दिए जाने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन विधानसभा में आए इस सरकारी जवाब से क्षेत्रवासियों की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है।

हाल ही में पिछले माह जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर नवगछिया को पूर्ण जिला बनाए जाने की मांग रखी थी। उस दौरान मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन भी दिया था।

इस संबंध में जिप अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने बताया कि वे जल्द ही दोबारा मुख्यमंत्री और मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात कर नवगछिया की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक जरूरतों और जनभावनाओं को विस्तार से उनके समक्ष रखेंगे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet