नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमाहा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई झड़प में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने उनका इलाज किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 185
घायलों में सुनील मंडल (पिता नरसिंह मंडल), शिवजी मंडल (पिता नरसिंह मंडल), रूपम देवी (पति मुकेश मंडल), ऊषा देवी (पति अनिल मंडल), देवनंदन मंडल (पिता स्व. जौहरी मंडल), संयोगिति देवी (पति सुबोध मंडल) और पंकज मंडल शामिल हैं।
इस संबंध में गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
