बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर नवगछिया और कहलगांव कोर्ट के कर्मियों ने मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन कलमबद्ध हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार अब तक इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। कर्मचारी सभी संवर्गों के वेतन में सुधार करने, तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति देने, 100 प्रतिशत अनुकंपा बहाली की प्रक्रिया लागू करने, न्यायालयों में विशेष न्यायिक कैलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से कोर्ट में सुनवाई ठप हो गई है। कोर्ट परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

नवगछिया कोर्ट कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष रामस्वरूप ठाकुर, उपसचिव संजीव सिंह, उप कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कुमार सहित अन्य ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, हड़ताल जारी रहेगी। इधर, कहलगांव में कर्मचारी संघ के संयुक्त सचिव चंदननाथ चौधरी के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष प्रियदर्शी, सदस्य प्रवीण कुमार,अखिलेश कुमार आदि धरने पर बैठे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....