नवगछिया : प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ स्नान को लेकर जानेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ नवगछिया रेलवे स्टेशन पर उमड़ने लगी है। इन दिनों प्रतिदिन श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए अलग-अलग ट्रेनों से जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नवगछिया जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से चौकसी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी प्लेटफॉर्म पर रहते हैं।
वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन कई ट्रेनों में यात्रियों का जाना-आना हो रहा है। इसलिए हमलोग खुद प्लेटफॉर्म पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैनात रहते हैं।


