नवगछिया : क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा रविवार को बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसकी तैयारी को लेकर अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने कहा कि इस बार रक्तदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है. रक्तदान शिविर सुबह 10:00 से 5:00 तक आयोजित किया जाएगा.

इसको लेकर लोगों के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं. मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने कहा कि कोरोना काल के कारण लोग स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग हुए हैं और जीवन क्या होता है उसे काफी नजदीकी से देखा है और जीवन के महत्व को समझा. इसलिए लोगों में भी इस बार रक्तदान को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है. संस्था द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर काफी प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *