नारायणपुर (नवगछिया): रविवार शाम भागलपुर-खगड़िया सीमा क्षेत्र के कोरचक्का गांव के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Total Downloads: 375
घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी घायलों को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान
घायलों में

संदीप कुमार (22 वर्ष), निवासी भरतखंड दुधैला
मनोरमा देवी (47 वर्ष), निवासी भरतखंड ड्योढ़ी
मनीष कुमार, निवासी दुधैला
शामिल हैं।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, भरतखंड ड्योढ़ी निवासी संत कुमार मंडल अपनी पत्नी मनोरमा देवी के साथ नवगछिया से इलाज करवाकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान संदीप कुमार अपनी बाइक से भरतखंड दुधैला से गनौल की ओर जा रहे थे।
स्लुईस गेट के समीप दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे ई-रिक्शा और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार और संकरी मोड़ के कारण दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
