नवगछिया । गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान से एक मीटर से अधिक हो जाने के कारण इस्माईलपुर-गोपालपुर प्रखंड में बाढ़ की स्थित गंभीर होती जा रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
इस्माईलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को लिखित आवेदन देकर बताया कि प्रखंड के तीन पंचायतों क्रमश: परबत्ता, पूर्वी भिट्ठा और पश्चिमी भिट्ठा के दर्जनों गांवों की पचास हजार आबादी बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।
उन्होंने बाढ़ पीडित परिवारों के बीच शौचालय, चापाकल, प्लास्टिक शीट और पशुचारा उपलब्ध कराने की मांग की है। दूसरी ओर गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय के आसपास बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सैकडों एकड़ में लगी फसलें डूबने के कगार पर हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
