नवगछिया : प्रखंड के लोगों के लिए बड़ी राहत की बात है, कि गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। लेकिन नवगछिया जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार कहते हैं, कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में रहने के बाद भी विभाग तटबंधों की सुरक्षा को लेकर सजग है।
Total Downloads: 444
इधर प्रखंड के नरकटिया-नन्हकार जमींदारी गंगा तटबंध के पास गंगा का जलस्तर पिछले तीन दिनों में लगभग चार फीट कम गया है। शुक्रवार को भी खराब मौसम के बावजूद भी तटबंध पर बचाव विभाग के अभियंताओं की उपस्थिति में बचाव कार्य जारी था। जानकारी के अनुसार तटबंध पर विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता समेत जेई कविरंजन और मंतोष कुमार आदि बचाव कार्य को मॉनीटर कर रहे हैं।
वहीं सोनवर्षा के मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ फोर्ड और ग्रामीण अजय उर्फ लाली कुंवर ने बताया कि तटबंध की स्थिति पर भागलपुर डीएम, नवगछिया एसडीओ और जल संसाधन विभाग कटिहार के मुख्य अभियंता भी अपनी नजर बनाए हुए हैं। वे भी विभाग के अधिकारी से उक्त तटबंध की स्थिति का लगातार अपटेड ले रहे हैं।

