खरीक : खरीक के पश्चिमी घरारी के दो और लोकमानपुर के पांच युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। पश्चिमी घरारी के दोनों युवक पिकअप वैन से दिल्ली से 16 मई को गांव लौटे थे। उसी दिन तुलसीपुर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था।

लोकमानपुर के पांचों युवक ट्रक से मुंबई से 14 मई को गांव लौटे थे। इनको भी लोकमानपुर के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। सातों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, गुरुवार को कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। चिकित्सक डॉ नीरज कुमार सिंह एवं डॉ संत कुमार निराला ने बताया कि इन युवकों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। खरीक प्रखंड में अबतक 11 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

ये लोग हरियाणा और दिल्ली से लौटे हैं। बीडीओ ने बताया कि इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्न्ति कर क्वारंटाइन किया जा रहा है। सभी का सैंपल जांच हेतु भागलपुर भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

One thought on “नवगछिया : खरीक के पश्चिमी घरारी के दो और लोकमानपुर के पांच युवक कोरोना संक्रमित -Naugachia News”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *