नवगछिया स्टेशन पर बुधवार देर शाम तक 25 ट्रेनों का ठहराव हुआ। इसमें से एक ट्रेन पटना की ओर गयी, जिसमें नवगछिया स्टेशन पर आठ सौ यात्री सवार हुए। वहीं डाउन में 24 ट्रेन कटिहार की ओर गयी, जिसमें से 2800 प्रवासी मजदूर उतरे। भागलपुर से ट्रेनों के माध्यम से नवगछिया स्टेशन आये मजदूरों को जांच कराकर भेजा गया। सभी ट्रेनों से तीन हजार प्रवासी मजदूर नवगछिया स्टेशन पर उतरे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

परिचालन विभाग द्वारा ट्रेनों में प्रवासी मजदूरों के बीच भोजन पैकेट और पानी का वितरण किया गया। स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने बताया कि ट्रेनों में प्रवासी मजदूरों को भूखे नहीं रहने दिया जायेगा। सुबह में ज्यादा संख्या में ट्रेनों का ठहराव नवगछिया स्टेशन पर होता है, जिससे अधिक भीड़ बढ़ जाने से परेशानी हो रही है।

नवगछिया स्टेशन पर बुधवार सुबह से ही ट्रेनों के रुकने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह वाली ट्रेनों से आये ज्यादातर मुंगेर, जमुई और बांका जिले के प्रवासी मजदूर थे। उन्हें बसों के माध्यम से भेजा गया। इस दौरान बसों में पहले चढ़ने के लिए कई बार प्रवासी मजदूर आपस में उलझ गये और हंगामा करने लगे।

इसके बाद पुलिस ने सभी को लाइन में लगाकर बस में बैठाया गया। वहीं फिर दूसरी ट्रेन के आने के बाद स्टेशन परिसर के बाहर प्रवासी मजदूरों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। घंटों इंतजार के दौरान स्टेशन परिसर में बना पंडाल छोटा पड़ गया।

इस कारण प्रवासी मजदूर कड़ी धूप में स्टेशन पार्टिको के बाहर खड़े रहे। हंगामा के बाद उपस्थित दंडाधिकारी द्वारा बसें मंगायी गयी और लोगों को कतारबद्ध करके बसों में बैठाया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet