नवगछिया। खरीक प्रखण्ड के मैरचा में कोसी नदी द्वारा भीषण कटाव जारी है। कोसी कटाव में अब तक लगभग पांच दर्जन से अधिक घर कटकर नदी में विलीन हो गए हैं।
Total Downloads: 372
कटाव में सुभाष दास, उपेंद्र दास, सिकंदर दास, दुर्गेश दास, राजेश दास, विश्वदास, जय कुमार दास, निरंजन दास, सर्वेश दास, संतोष दास, रमेश दास, अरुण दास का घर कटकर नदी में समा गया है। शनिवार को भी पप्पू यादव, मनोज यादव, विलास दास का घर कटकर नदी में समा गया। जिनके घर कटे वह परिवार भूखे प्यासे खुले आकाश के नीचे रहने को विवश हैं। पीड़ितों ने कहा कि घर कटने के बाद अभी तक प्रशासन के लोग देखने नहीं आये हैअभी तक सरकार कर तरफ सेकोई मुआवजा भी नहीं मिला है।
पीड़ितों ने कहा कि हम लोग गरीब हैं। हम लोगों को रहने के लिए सरकार के तरफ से पुनर्वास की व्यवस्था हो। वहीं नदी के मुहाने पर जिनके घर है वे घर तोड़कर ईट लकड़ी निकालने में लगे हुए है।

