नवगछिया : एनएच 31 पर स्थित खरीक टॉल प्लाजा का रेट रात 12 बजे से ही लागू हो जायेगा। इस बार टॉल टैक्स में पांच से 10 रुपए का इजाफा हुआ है। ऑपरेशन एंड मैनटेनेंश इंजीनियर अंबुज कुमार ने बताया कि कार में पांच रुपए और बस में दस रुपए का इजाफा हुआ है। इसके अलावे सिंगल और डबल जर्नी के चार्ज में भी इजाफाहुआ है। मासिक पास की कीमत में भी इस बार 10 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।

कार,जीप, वैन और लाइट मोटर व्हीकल के एक फेरे का 75 रुपए लिया जायेगा। यहीं नहीं एक बार के लिए 50 रुपए और मासिक पास की कीमत 1615 रुपए हुई है। इसके अलावे जिले के रजिस्टर्ड वाहनों पर 25 रुपये लगेंगे।

मासिक राशि में भी इजाफा : हल्के माल ढोने वाले वाहनों पर एक तरफ का किराया 80 रुपए। दोनों तरफ का 115 रुपये किराया। मासिक किराया 2610 रुपए और जिले की रजिस्टर्ड गाड़ियों को 40 रुपए देने होंगे। बस और ट्रक का एक तरफ का किराया 165 रुपए। दोनों तरफ का 245 रुपए। मासिक किराया 5465 रुपये और जिले के रजिस्टर्ड गाड़ियों के लिए 80 रुपए देने होंगे।

भारी वाहनों का किराया भी बढ़ा : भारी वाहनों के लिए एक बार का 180 रुपये किराया, दोनों तरफ का 270 रुपए, मासिक किराया 5960 रुपए और उसी जिले की गाड़ियों के लिए 90 रुपए देने टॉल टैक्स का चार्ज देना पड़ेगा। इसके अलावे चार और छह चक्के के वाहनों के लिए एक तरफ का 255 रुपए , दोनों तरफ का 385 रुपए, मासिक 8570 रुपए वसूला जायेगा। साथ ही गाड़ी उसी जिले की होगी तो उससे 130 रुपए देने होंगे। सात चक्के से अधिक की गाड़ियों को एक बार के लिए 315 रुपए, दोनों तरफ का 470 रुपए, मासिक किराया 10430 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही जिले की रजिस्टर्ड गाड़ियों को 155 रुपए देने होंगे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *