नवगछिया । खरीक प्रखंड के सिंहकुंड गांव में कोसी नदी का भीषण कटाव जारी है। जिसके कारण लगातार लोगों की जमीन और घर कट कर नदी में समा रहा है। बड़ी संख्या में लोग खुद ही सुरक्षा के मद्देनजर अपना घर तोड़ कर हटा रहे हैं। शुक्रवार को भी यहां भीषण कटाव हुआ।

दूसरी ओर शुक्रवार से सिंहकुंड के जिलेबिया मोड़ के पास बचाव कार्य शुरू हो गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेन्द्र शुक्रवार को सिंहकुंड गांव पहुंचे। जहां उन्होंने हो रहे कटाव और कोसी नदी की भयावहता को देखा। इसके बाद उन्होंने मौके से ही जलसंसाधन विभाग के मुख्य और कार्यपालक अभियंता से बात कर युद्ध स्तर पर काम कराने को कहा।

विधायक ने बताया कि विभाग अफसर मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत दो और एजेंसी को बचाव कार्य में लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हर हाल में सिंहकुंड को कटाव के कहर से बचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कटाव पीड़ित परिवार के साथ वह पूरी ताकत और मजबूती के साथ खड़े हैं। कटाव की रफ्तार पर हर हाल में विराम लगे, इसके लिए वह लगातार संबंधित विभाग के अफसरों के संपर्क में हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *