खरीक (नवगछिया): खरीक प्रखंड के खरीक बाजार स्थित श्री श्री 108 कार्तिक पूजा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी परंपरागत और श्रद्धा-भाव से कार्तिक पूजा का आयोजन किया गया। कई दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 7 नवंबर को विधि-विधान के साथ प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया।

पूजा स्थल पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और भक्ति संगीत का आयोजन होता रहा, जिससे पूरा वातावरण आस्था और भक्तिमय रंग में रंगा रहा। विसर्जन के दिन यहां से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ युवा और महिला श्रद्धालु भी शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

पूजा आयोजन में प्रमुख रूप से समिति सदस्य महेश साह, पन्ना लाल पासवान, परशुराम कुमार, अंकित कुमार और सौरभ सुमन उपस्थित थे और उन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन और समन्वय किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पूजा कई वर्षों से यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कार्तिक पूजा सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक है, जहां सभी लोग मिलकर धर्म-आस्था और परंपरा के साथ जुड़ते हैं। इस अवसर पर सुरक्षा और व्यवस्था की भी पुख्ता तैयारी की गई थी, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *