जिले में रविवार को रिकार्ड 31 कोरोना पॉजिटिव जांच में पाये गये जो इस सीजन में एक दिन में सर्वाधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या है। संक्रमितों में सर्वाधिक 19 कोरोना पॉजिटिव जगदीशपुर प्रखंड (इसमें शहरी क्षेत्र भी शामिल) क्षेत्र में पाये गये हैं।
Total Downloads: 160
इसके अलावा पीरपैंती प्रखंड में पांच व सबौर, नाथनगर, सुल्तानगंज, शाहकुंड, नवगछिया, खरीक, व गोपालपुर प्रखंड में एक-एक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इससे पहले 25 जून को जिले में 17 कोरोना संक्रमित पाये गये थे। वहीं रविवार को जिले के 15 कोरोना संक्रमित ठीक भी हो गये।
इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 29153 पर पहुंच गया है। इनमें से अब तक 364 संक्रमितों की मौत हो चुकी है तो 28715 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 74 पर पहुंच गयी। जिले में कोरोना संक्रमण की दर 0.68 प्रतिशत पर पहुंच गयी तो रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत पर आ गयी।

