गोपालपुर : लत्तीपाकर धरहरा स्थित गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक की अध्यक्षता में प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गाँधी की 101वीं जयन्ती बडे धूम-धाम से मनाई गई. कांग्रेसजनों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. श्री अशोक ने इस अवसर पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व इन्दिरा जी एक कुशल नेत्री, कुशल प्रशासक व कूटनीतिज्ञ थीं. उन्होंने अपने कार्यकाल में देश के लिये जो कार्य किये ,वैसा कार्य आज तक नहीं हुआ है.

उनके शासन काल को स्वतंत्र भारत का स्वर्ण काल कहा जा सकता है.विदेशी नीति इतनी ठोस एवं कारगर कि पाकिस्तान को दो फाड कर बंगलादेश नामक नये राष्ट्र को जन्म दिया. उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिये अपने को बलिदान कर दिया. उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार को निकम्मी बताते हुए कहा कि आज किसान की हालत गंभीर हो गई है. खाद बीज के लिये किसान परेशान है.

किसान आत्महत्या को विवश है और सरकार वंशी बजा रहा है. कहलगाँव में आयोजित प्रमंडलीय कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन में बडी संख्या पहुँचने की बात कही. विनय कुँवर, अजय कुमार सिंह, नित्यानंद पोद्दार,जनार्दन यादव, सतीश चन्द्र ठाकुर, मो जाकिर अली,राजीव चौधरी,राजकिशोर चौधरी व दिलीप शर्मा आदि की मौजूदगी देखी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *