नवगछिया में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे एक छात्र स्कूल के दरवाजे के बजाय खिड़की से अंदर जाते हुए दिख रहा है। बताया जा रहा है की वायरल वीडियो नवगछिया के रंगरा प्रखंड के भवानीपुर के मध्य विद्यालय का है। वीडियो वायरल होने के बाद विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है आए दिन छात्र-छात्राएं इसी तरह से खिड़की से ही अंदर  जाते और बाहर आते हैं।

बुधवार को भी एक छात्र इसी तरह से खिड़की से स्कूल के अंदर जाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो किसी ग्रामीण ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें साफ तौर की स्कूल प्रशासन की लापरवाही नजर आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। ऐसी ही स्थिति रही तो बच्चो को स्कूल भेजना बंद करना पड़ेगा।

शिक्षक बच्चों पर ध्यान नहीं देते। मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर मंडल ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि वायरल वीडियो के अनुसार बच्चे इस तरह से करते है तो हम इस पर ध्यान देंगें। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी निर्मला ने कहा कि अभी तक इसके बारे में जानकारी नहीं मिली थी। अगर ऐसा हैं तो वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *