नारायणपुर । जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। प्राचार्य रोशन लाल ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कक्षा छठी में प्रथम स्थान शिवांश दुबे, द्वितीय अरस्तु बालियान और तृतीय स्थान रुद्रदेव ने प्राप्त किया। वहीं कक्षा सप्तम में प्रथम स्थान सोनाक्षी कुमारी, द्वितीय जागृति राज और तृतीय साक्षी आनंद ने प्राप्त किया। कक्षा अष्टम में प्रथम स्थान पर निपुण, द्वितीय सुदर्शन कुमार और तीसरा स्थान पुष्पा कुमारी ने प्राप्त की।

कक्षा नवम के आर्यन भास्कर प्रथम स्थान, आस्था राज द्वितीय और आशीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 विज्ञान में प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, द्वितीय स्थान मासूम कुमारी व अन्नुराज और तृतीय स्थान आदर्श आनंद का रहा। ग्यारवीं वाणिज्य में प्रथम स्थान आर्यन राज, द्वितीय स्थान खुशी कुमारी और तृतीय स्थान पर आलिया गुप्ता ने प्राप्त किया।

शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य दीपक कुमार ने ये मेडल और प्रमाण पत्र पूरे साल किये गए मेहनत का नतीजा है जिसके सहारे स्वर्णीम भविष्य का सपना देखा जा सकता है। समेकित रूप से वार्षिक परीक्षा में मास्टर निपुण 98.67, सुदर्शन कुमार 98.50, सोनाक्षी और शिवांश दुवे 98.17 अंक लाकर विद्यालय के टॉपर बने।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *