नवगछिया :  बिहार में खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है, जिसका उद्देश्य राज्य के छात्रों को खेलों में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करना है। इस पहल के अंतर्गत, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र विभिन्न खेलों में भाग लेंगे।

Whatsapp group Join

शनिवार को रामधारी सिंह इंटरस्तरीय हाईस्कूल पकरा में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जिले के कम्प्यूटर और शारीरिक शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा और खेल विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया।

खेल प्रतियोगिता विद्यालय, संकुल, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर होगी। मास्टर ट्रेनर्स ने शिक्षकों को ट्रेनिंग दी, और प्रधानाध्यापकों ने छात्रों और उनके माता-पिता से प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....