वेस्ट जोन ने साउथ जोन को 16 रन से हराया, दीपक कुमार बने मैन ऑफ द मैच
नवगछिया। राजेंद्र कॉलोनी मैदान में नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित T-10 सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबला खेला गया। दिन के तीसरे मैच में वेस्ट जोन ने साउथ जोन को 16 रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच का उद्घाटन डॉ. अनंत विक्रम ने किया।
Total Downloads: 371
इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक घनश्याम प्रसाद, शिक्षक सुबोध कुमार, अखिलेश पांडे, राजेश कुमार राजू और पंकज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वेस्ट जोन ने बनाए 113 रन
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट जोन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 113 रन बनाए। टीम की ओर से सुदर्शन ने 28, दीपक ने 29 और रवि ने 38 रन की पारी खेली।

साउथ जोन की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव माही ने दो विकेट, जरदाद ने तीन और नीतीश ने दो विकेट हासिल किए।
97 रन पर सिमटी साउथ जोन की टीम
114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ जोन की टीम 97 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ जोन की ओर से आफताब ने सर्वाधिक 54 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। वेस्ट जोन की ओर से दीपक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। प्रतीक ने तीन और अंकित ने दो विकेट हासिल किए।
इस तरह वेस्ट जोन ने मुकाबला 16 रन से अपने नाम कर लिया।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए दीपक कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच में अंपायर की भूमिका अनुराग साह और मो. औरंगजेब ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी बाला ने संभाली।
