एसडीआरएफ टीम ने रंगरा पुलिस और ग्रामीणों की मदद से किया खोज अभियान

रंगरा : प्रखंड के ज्ञानीदास टोला तीनटंगा स्थित कटाव स्थल पर शुक्रवार को पैर फिसलने से गंगा में डूबी इंटर की छात्रा काजल कुमारी (पति – अमरेश मंडल) का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को काजल कुमारी कटाव क्षेत्र में गई थी, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने लगातार 24 घंटे तक अथक प्रयास किया और आखिरकार गंगा धार से शव को बरामद कर लिया।

खोज अभियान में रंगरा थानाध्यक्ष विश्वबंधु पुलिस बलों के साथ सक्रिय रहे। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस दौरान पंचायत के मुखिया गणेश मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार रजक, विनोद मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और खोज कार्य में सहयोग करते रहे।

ग्रामीणों ने छात्रा की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना से गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *