नवगछिया : थाना क्षेत्र के जह्नावी चौक महादेवपुर गंगा घाट के समीप रविवार की सुबह स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। जानकारी के अनुसार तुलसीपुर निवासी शिक्षक रंजन कापरी का पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ राजा (18) नहाने के दौरान पैर फिसलने से गंगा नदी में बह गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल और तुलसीपुर मुखिया उमेश यादव मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना खरीक सीओ समेत संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद सीओ प्रवीण कुमार वत्स SDRF टीम के साथ महादेवपुर गंगा घाट पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कराई।
देर शाम तक SDRF की टीम की खोजबीन जारी रही, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। सीओ ने बताया कि युवक की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास जारी है।


