नवगछिया। रविवार को थाना क्षेत्र के गंगा नदी के अठगामा घाट के समीप एक युवती का शव बरामद हुआ। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, घटना स्थल पहुंचे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 286
शव की पहचान थाना क्षेत्र के ही नागरटोला निवासी बहादुर ठाकुर की पुत्री काजल कुमारी (18) के रूप में हुई। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व काजल की सर्पदंश से मौत हो गई थी।
जिसके बाद उन्होंने उसके शव को गंगा नदी में बहा दिया। देर रात पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रही थी। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
