नवगछिया । गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। वहीं कुछ जगहों पर कटाव निरोधी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अगले एक-दो दिनों में इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच काम पूरा होने का दावा नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय द्वारा किया गया है।

रंगरा के झल्लूदास टोला में कार्य पूरा होने की जानकारी दी गयी है, जबकि इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच स्पर संख्या छह एन के नोज व स्पर संख्या नौ के अप स्ट्रीम में एक-दो दिनों के अंदर काम पूरा होने की जानकारी दी गयी है। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी का जलस्तर 12 घंटे में 17 सेमी की वृद्धि हुई है,मदरौनी में कोसी नदी में 33 सेमी की वृद्धि दर्ज की गयी है।

इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी शुक्रवार को 25.28मीटर पर बह रही है, जबकि न्यूनतम जलस्तर 24.50 मीटर, चेतावनी का जलस्तर 30.60 मीटर, खतरे का जलस्तर 31.60 मीटर है। शुक्रवार को मदरौनी में कोसी 26.50 मीटर पर बह रही है।पिछले बारह घंटे में 33सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *