नवगछिया : प्रखंड के गनौल गांव खर्रा उपधार में सोमवार की सुबह एक शव उतराया हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से आपदा मित्र शिवम कुमार ने भवानीपुर पुलिस को सूचित कर शव को बाहर निकाला।

मृत वृद्ध की पहचान गनौल गांव के वार्ड नंबर दो के लाल मोहम्मद (77) के रूप में हुई। चर्चा है कि वृद्ध रविवार की रात्रि ही धार में डूबे होंगे। पूर्व सरपंच संजय सहनी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि वृद्ध शौच कार्य से नाले की तरफ गए, संभव है कि असंतुलित होकर नाले के रास्ते गंगा की उपधारा खर्रा धार में डूब गए होंगे।

भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *