गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा गंगा जहाज घाट से अवैध रूप से बालू खनन करने के मामले में नवगछिया एसपी के निर्देश पर देर रात हुई छापेमारी में 8 सीएफटी बालू बरामद करने के साथ-साथ तीन बालू माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

गोपालपुर थाने में भागलपुर के खनन निरीक्षक कहकशां परवीन के लिखित आवेदन के आलोक में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में बताया गया है कि करारी तिनटंगा गंगा जहाज घाट पर अवैध रूप से बालू उत्खनन करने को लेकर के मौके पर से 8 सीएफटी बालू बरामद किया गया है।

जिसे जब्त कर थाने में रखा गया है। गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि खनन निरीक्षक के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज किया गया है। जिसमें प्रकाश मंडल, नागेश्वर मंडल और गोकुल मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *