बिहपुर। नारायणपुर प्रखंड में ग्यारह जनवरी से सभी पीडीएस दुकानदार को खाद्यान्न वितरण शुरू किया, लेकिन सर्वर धीमा होने के कारण वितरण नहीं हो सका। मधुरापुर के डीलर पंकज गुप्ता, भवानीपुर के सोनू सिंह, रायपुर के चंद्रशेखर आजाद, मधुरापुर के हरेराम शर्मा ,अशोक लोहिया, नवटोलिया के अरविंद चौधरी ने बताया कि सर्वर धीमा होने के कारण कई उपभोक्ता वापस चले गये।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 346
उपभोक्ता सरस्वती देवी, विनीता देवी, मुन्नी देवी, वैशाली देवी बताती है कि दो दिनों से इसी तरह बिना खाद्यान्न लिए डीलर की दुकान से वापस जा रहे हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
