नवगछिया । थाना क्षेत्र के काजीकौरैया गंगा घाट के समीप बुधवार को नहाने के दौरान इसी गांव के विकास साह के नौ वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से देर रात नदी से शव बाहर निकाला गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
घटना की जानकारी मिलते ही खरीक थाना के पीएसआई अमित कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।
इधर, घटना के बाद से ही मृतक बालक के पिता, माता डेजी देवी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पंसस अशोक दास, भाजपा नेता चंद्रशेखर सिंह, ग्रामीण सुनील मंडल, बमबम यादव ने मृतक के परिजनों को सीओ से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
