नवगछिया। रंगरा प्रखंड के झल्लूदास टोला में गंगा नदी में भीषण कटाव जारी है रोजाना घर कटकर गंगा में समा रहे हैं। कटाव ज्ञानी दास टोला के ग्रामीणों के लिये मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। अब तक गंगा के कटाव के कारण दो सौ से अधिक घर नदी में समा गये हैं।

परन्तु अब तक प्रशासनिक अधिकारियों ने कटाव से विस्थापित ग्रामीणों की सुध लेना भी जरूरी नहीं समझा। विस्थापित परिवार खानाबदोश की तरह रहने को विवश हैं, यहां तक कि अब तक सभी विस्थापित परिवारों को प्लास्टिक शीट भी उपलब्ध नहीं करवाया गया है।

जल संसाधन विभाग द्वारा फिलहाल कटाव से बचाव का किसी तरह का कार्य नहीं करवाया जा रहा है। हांलांकि इस वर्ष विभाग द्वारा तीन करोड़ की राशि से कटाव निरोधी कार्य करवाया गया था, लेकिन करवाया गया कार्य मामूली जलस्तर की वृद्धि में ही धराशाई हो गया। मुखिया गणेशी प्रसाद मंडल ने बताया कि कई बार वरीय पदाधिकारियों के पास गुहार लगाने के बावजूद किसी तरह का राहत अबतक नहीं मिला।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *