नवगछिया । सावन के अवसर पर गंगा नहाने के दौरान जाह्नवी चौक महादेवपुर गंगा घाट पर सोमवार को गंगा में डूबे पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहुती गांव निवासी कुलदीप शर्मा का 21 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार का शव दूसरे दिन नही मिला। आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार दोपहर विक्रमशिला सेतु को जाम कर दिया।
Total Downloads: 167
जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। एंबुलेंस जाम में फंसने से रोगी को भी काफी परेशानी हुई। परिजनों ने बताया कि युवक के डूबने के बाद सीओ सिर्फ आश्वासन देकर चले गये। उसे खोजने के लिए कोई व्यवस्था की गयी। एसडीआरएफ और गोताखोर का भी पता नहीं था। हमलोग अपना पैसा लगाकर तेल देकर शव को खोजवाया।
वहीं परबता और इस्माईलपुर पुलिस के समझाने के बाद मंगलवार को गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम ने नदी से शव निकाला। परबता थानाध्यक्ष ने बताया कि शव बरामद हो गया है। गलतफहमी में थोड़े देर के लिए सेतु जाम किया था। वहीं, पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जबकि, मधेपुरा जिले के पुरैनी बाजार निवासी 21 वर्षीय कुंदन कुमार के शव की तलाश जारी है।

