नारायणपुर। प्रखंड के जीएन व कर्पूरी बांध का शुक्रवार को सीओ नीतेश कुमार सेठ सहित पूरी टीम ने निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि कर्पूरी बांध में पहाड़पुर से नगपारा, तीनगछिया तक मरम्मत का कार्य किया गया है।
जीएन बांध में भी स्थिति समान्य है। गंगा व कोसी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। फिलहाल कोई खतरा नहीं। मौके पर सीआई भरत कुमार झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

