नारायणपुर, भागलपुर व खगड़िया सीमा पर गनौल स्लुईस गेट पर दबाव से हो रहे रिसाव को रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग, बीडीओ, सीओ, मुखिया प्रतिनिधि व ग्रामीण जुटे रहे। बीडीओ हरिमोहन कुमार व सीओ अजय सरकार ने बताया कि बांध किनारे रखी मिट्टी से बोरे को गेट के प्लास्टिक का तिरपाल देकर रिसाव को रोका गया है। बाढ नियंत्रण विभाग के जेईई, खगड़िया जिले के गोगरी एसडीओ व एसडीपीओ सहित अन्य आला अधिकारी लगातार कैंप कर हैं।
Total Downloads: 101
प्रखंड के हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर में कोसी के जलस्तर में वृद्धि के साथ कटाव शुरू हो गया है। बुधवार की रात करीब एक फीट पानी बढ़ा। जिस कारण महानंद शर्मा एव मिथुन शर्मा का घर कोसी कटाव की भेंट चढ़ गया। अब गांव की जलमीनार एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र पर कटाव का दबाव बढ़ गया है।

कटाव के मुहाने पर बौका यादव, नवल यादव, विजय यादव, मूसो यादव, भक्कू यादव, प्रमोद यादव आदि का घर है। लोग अपने घरों को खाली करने में जुटे हुए हैं। जिन-जिन लोगों का घर कोसी कटाव की भेंट चढ़ गया है। वे लोग गांव में दूसरे के घर एवं बिहपुर में रेलवे लाइन के किनारे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण सनातन सिंह ने बताया कि कटाव से विस्थापित हुए परिवार को अभी तक किसी प्रकार का कोई सहयता नही मिली है।

