बिहपुर :  मिलकी के ईदगाह मैदान पर भी ईद की नमाज अदा की गई। इलाके में सांप्रदायिक मिल्लत का नजारा भी देखने को मिला। देर शाम तक बिहपुर, झंडापुर, मिल्की, बिक्रमपुर, बभनगामा, हदीचक, सहोरी, नन्हकार, भगवतीपुर समेत अन्य गांवों में उत्सवी माहौल बना रहा। पूर्व सांसद बुलो मंडल यहां भी पहुंचे थे।

लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दिया। अधिकारी के रूप  प्रतिनियुक्त सीओ बलिराम प्रसाद, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मोहन राईन, रविंद्र यादव, इरफान आलम, अबुल हसन, रबुल हसन, इनामुल, मनोज लाल, सलाहउद्दीन, अलख निरंजन पासवान, नंदु यादव, सतीश यादव, वीरेंद्र चोपड़ा आदि मौजूद थे। बिहपुर खानकाह में सज्जादानशी अली कोनैन खां फरीदी व नायब अली शब्बर खां फरीदी खानकाह पहुंचे और पूर्व सांसद से गले मिले।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *