नवगछिया । भारत जोड़ो यात्रा सोमवार की दोपहर नवगछिया पहुंची। नवगछिया शहर की सीमा में पहुचते ही नवगछिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जत्थे का स्वागत किया। खगड़ा स्थित भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के होटल  पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहले से जमा थे। वहां काफिले में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, बिहार सरकार के पशुपालन और मत्स्य मंत्री आफाक आलम, विधायक अजीत शर्मा,  जिलाध्यक्ष परवेज जमाल, प्रवीण सिंह कुशवाहा का गोपालपुर  के वरीय कांग्रेसी शंकर सिंह अशोक, कांग्रेस जिला महासचिव सह भारत जोड़ो यात्रा के कोऑर्डिनेटर  कुंदन यादव, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी शीतल सिंह निषाद, नवगछिया प्रखण्ड अध्यक्ष विजय राय,  गिरिधर राय, राजीव चौधरी ने स्वागत किया। इस दौरान  राहुल गांधी जिन्दावाद के नारे लगे। वहां से काफिला के निकलने के बाद यात्रा से आगे कांग्रेस सेवा दल का जत्था चल रहा था जो लोगों मे उत्साह भर रहा था। तेतरी मोड़ पर बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी जुटी थीं।

जमुनिया में यात्रा पर हुआ पुष्प वर्षा :

भारत जोड़ो यात्रा के जमुनिया  पहुंचने पर मृत्युंजय सिंह गंगा और डॉ. चन्दन यादव की अगुवाई में अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। यात्रा में दौरान अतिथियों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह  ने लोगों को संबोधित किया। वहां से निकलने के बाद यात्रा के  खरीक प्रखण्ड के पूर्व अध्यक्ष अजीत झा ने आपने समर्थकों के साथ स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को  अपार समर्थन मिल रहा है। मां-बहनें टीका लगाकर आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा राहुलजी  के संदेश से इस देश में भाजपा द्वारा फैलाई गई घृणा और नफरत की राजनीति को समाप्त करना है। आपसी भाई चारे,संविधान की रक्षा का संदेश हर गांव टोले तक पहुचाने का काम कर रहे हैं।

नवगछिया भी बनेगा अलग संगठन जिला :

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस भी अन्य राजनीतिक दलों की तरह नवगछिया को अलग संगठन जिला बनाएगी। इसके लिए बात हुई है जल्द ही नवगछिया में भी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने की भी बात कही।

केला कलाई और क्राइम पर की बात:

नवगछिया में बढ़ते अपराध और फसल लूट कि घटनाओं पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करूंगा। विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री के संज्ञान में यह मामला दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *