नवगछिया:  20 फरवरी को होने वाले अखिल भारतीय संतमत सत्संग महाधिवेशन में भाग लेने के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से उनके पटना स्थित आवास में मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण दिया गया। नवगछिया में 18,19 और 20 फरवरी को महाधिवेशन आयोजित है।

मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि कुप्पाघाट के पंकज दास ने सर्वधर्म समन्वय संतमत पुस्तक भेंट करते हुए अन्य कई विषयों पर उनसे वार्तालाप की। युवा राजद बिहार प्रदेश के प्रवक्ता अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में नवगछिया संतमत समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार कानोडिया, सचिव अजय किशोर यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, पंकज बाबा, बंसी कुमार आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *