नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विनोवा दियारा में मंगलवार की देर रात अपने खेत में टमाटर तोड़ने के बाद गाड़ी पर टमाटर को लोड करने के किसान बिनोवा निवासी चानो मंडल पिता स्व धनी मंडल की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधियों में किसान चानो मंडल को उस समय गोली मार कर हत्या की जब वह अपने घर के से हटकर कुछ दूरी स्थित अपने टमाटर के खेत में टमाटर तोड़ने के बाद उसे बेचने के लिए मंडी लेजाने को लेकर गाड़ी पर रहे थे. खेत मे टमाटर लोड करने के दौरान ही अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है.

,, अपराधियों में किसान को मारी दो गोली, एक गोली सीने में तो दूसरी को गोली बांह में लगी है

,, मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, घटना को अंजाम देकर हो गए फरार

अपराधियों में किसान चानो मंडल को दो गोली मारी है. जिसमें एक गोली उनके सीने में लगी है और दूसरी गोली उसके बांह में लगी है. सीने में गोली लगने के कारण घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई है. विनोवा दियारा में किसान की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने पर इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटना स्थल पर पहुच कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. जानकारी के अनुसार किसान की हत्या मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है.

मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने किसान को गोली मारकर हत्या करने के बाद वहां से फरार हो गए. जानकारी मिली है कि मृतक किसान चानो मंडल मंगलवार को दिन में अपने खेत मे टमाटर तोड़वाने के बाद घर आए. घर मे खाना पीना कहा कर फिर टमाटर को भागलपुर मंडी बेचने के लिए ले जाने को लेकर उसे मैजिक गाड़ी पर लोड करने चले गए. खेत मे वह टमाटर लोड कर ही रहा था कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो आपरधी आए और एकाएक गोली फायरिंग करना शुरू कर दिया. इस दौरान अपराधियों ने किसान चानो मंडल को दो गोली मारी. गोली लगने के बाद आपरधी पुनः मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए.

आपरधी द्वारा गोली फायरिंग किए जाने के दौरान उनके साथ टमाटर लोड कर रहे अन्य लोग किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे. गोलियां की आवाज सुनकर जब तक लोग जब तक घटना स्थल पर पहुचे तब तक चानो मंडल की मौत हो चुकी थी. चानो मंडल के साथ टमाटर लोड कर रहे अन्य लोग भी आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद वहां पहुचे और घटना क्रम की जानकारी दी. इस्माइलपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि किसान के हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. लेकिन हत्या के संदर्भ में अब तक कोई जानकारी परिजनों द्वारा नहीं दी गई है. पुलिस किसान हत्या के मामले में हर बिंदू पर छानबीन कर रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *