नवगछिया । हत्या के आरोप में लंबे समय से फरार वारंटी बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी कुख्यात सुबोध यादव को गुप्त सूचना के आधार पर खरीक पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

सुबोध हत्या मामले का नामजद आरोपी है और लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। शुक्रवार को घर पर होने की सूचना पर पुलिस ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार, जेएसआई अजय कुमार यादव दलबल के साथ उसके घर की घेराबंदी कर दबोच लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।

बता दें कि एक दशक पूर्व कुख्यात सुबोध यादव का आतंक नवगछिया में सिर चढ़कर बोलता था। उसने अपने ही भाई की हत्या कर दी थी। वह जेल से भागने का भी आरोपित रहा है। उसके खिलाफ नवगछिया सहित आसपास के विभिन्न जिलों के विभिन्न थाने में दर्जनों अपराधिक मामला दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। इसके खिलाफ कोई मुंह तक नहीं खोलता था। बदलते समय में इसका गिरोह कमजोर होने से इसका आतंक कम हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *